आगरालीक्स ..आगरा में पालतू डॉगी कुतिया टिंक्वल के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के आरोप में तीन नामजद सहित 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के भीमनगर निवासी कतार सिंह निगम के घर पालतू कुतिया टिंक्वल है। आरोप है कि 27 नवंबर को भूरी सिंह, उमेश, सीपू निवासी जगदीश पुरा टिंक्वल को एक बोरे में बांधकर जंगल में ले गए। वहां उसकी आंख फोड दी, गुप्तांग में लकडी डाल कर हत्या कर दी।
एसएसपी से शिकायत पर मुकदमा
इस मामले में करतार सिंह निगम ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की, इसके बाद जगदीशपुरा पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बच्चों की तरह पाला
करतार सिंह का कहना है कि उन्होंने टिंक्वल को अपने बच्चों की तरह पाला, पूरा परिवार उससे प्यार करता था लेकिन ईष्या के चलते टिंक्वल के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
