आगरालीक्स …(Agra News 16th October).आगरा में आज आईओसी की पंप पर पेट्रोल के रेट 102.49 और डीजल 94.66 रुपये हैं। आईओसी के नंबर पर मैसेज भेज हर रोज जान सकते हैं रेट, जानें कैसे।
आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट जानने के लिए इंडियन आयल कारर्पोरेशन लिमिटेड ने एक नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मैसेज भेजकर आप पेट्रोल और डीजल के रेट पता कर सकते हैं।
इस तरह जानें रेट
पेट्रोल और डीजल के रेट सुबह छह बजे अपडेट होते हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट जानने के लिए आईओसी के मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP स्पेस और डीलर का कोड, आईओसी की वेबसाइट पर यूपी के लिए लखनऊ के डीलर का कोड 155054 दिया गया है। पेट्रोल और डीजल के रेट जानने के लिए RSP स्पेस 155054 स्पेस लिखकर मोबाइल नंबर 9224992249 पर मैसेज भेजना है।

जनवरी में 83.62 रुपये था रेट
आगरा में जनवरी 2021 में पेट्रोल का रेट 83.62 रुपये था, यह 10 महीने में बढ़कर 102 रुपये को पार कर चुका है, इसी तरह से डीजल के रेट भी बढ़े हैं।