आगरालीक्स… गणेश चतुर्थी पर घर-घर में विराजे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
किनारी बाज़ार में गोयल परिवार की ओर से 8वां गणेश उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें फूल बंगला, बिहारी जी की झांकी, छप्पन भोग व संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।
पंडित सुभाष चंद शास्त्री व दीपक शर्मा ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का गायन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार गोयल, आयुष गोयल,सोनू मित्तल,आदि उपस्थित रहे। गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया.