Monday , 10 March 2025
Home आगरा Photo News: Celebrated New Year by distributing it to the needy in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Photo News: Celebrated New Year by distributing it to the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नये साल की खुशियां जरूरमंदों को बांटकर मनाई. ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सिलाई मशीन और गर्म कपड़े बांटे…मॉल में गूंजा हरेनाम संकीर्तन. देखें फोटोज

अशोक ग्रुप द्वारा विकलांग सेवा संस्था व चेतना सेवा संस्था द्वारा कॉसमॉस मॉल में आयोजित किया नववर्ष उत्सव
लोगों में खुशियां बाटों तो खुशियां खुद तुम्हारे पास चली आएंगी। किसी भी उत्सव की खुशियां मनाने का सबसे बेहतर तरीका है कि लोगों में खुशियां बांटों। कुछ इसी उद्देश्य के साथ अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन (अशोक ग्रुप) द्वारा विकलांग सेवा संस्था व चेतना सेवा संस्था द्वारा संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में नव वर्ष उत्सव मनाया गया। जहां जरूरतमंद लोगों को 21 ट्राइसाइकिल, 20 व्हील चेयर, 25 सिलाई मशीन, 34 शॉल व कम्बल (कालिन्दी विहार स्थित सूरदास विद्यालय के विद्यार्तियों को) सहित 101 उपहार बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ शंखनाद व मधु बघेल, राज्यमंत्री राकेश गर्ग व अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल द्वारा श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत कलावे की माला व पौधे भेंट करते हुए कहा कि हम जो बांटेंगे वहीं पाएंगे। इसलिए खुशियां मनानी है तो खुशियों को बांटों। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएम सिटी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह, जिला विकलांग अधिकारी सिद्धांत शर्मा, विकलांग सेवा संस्था के वीके गुप्ता, चेतना सेवा संस्था के एसपी जैसवाल, विभाग संघ चालक भवेन्द्र जी, राजेन्द्र सचदेवा, सुनील विकल, अशोक चौबे, गिरजाशंकर शर्मा, अशु मित्तल, पूनम सचदेवा, तूलिका कपूर, वत्सला प्रभाकर, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, केसी जैन, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, रीनेश मित्तल, अपर्णा पोद्दार, शारदा विभव, केके जैन, अमिता जैन, आसा भगत, रेनू भगत, डेजी गुजराल, डॉ. पवन गुप्ता, शैलेन्द्र नरवार आदि उपस्थित थे। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

मॉल में गूंजा हरेनाम संकीर्तन, नववर्ष पर खूब झूमें युवा
आगरा। संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में आज नववर्ष का आगाज हरेनाम संकीर्तन के साथ हुआ। नव वर्ष के पहले दिन अक्सर पार्टी में व्यस्त रहने वाले युवा हेरनाम संकीर्तन पर खूब झूमें। अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन (शोक ग्रुप) द्वारा आयोजित नववर्ष उत्सव में इस्कॉन मंदिर, आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप द्वारा मृदंग और मंजीरे पर कृष्णमयी ऊर्जा से ओतप्रोत संकीर्तन का जादू ऐसा बिखरा कि मॉल में शापिंग करने और न्यू ईयर सेलीब्रेशन भूल हर युवक-युवती संकीर्तन में मग्न हो गया। लगभग दो घंटे चले संकीर्तन में डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि हरेनाम के साथ नववर्ष के शुभारम्भ से अच्छा भला और क्या हो सकता है। इससे युवा पीढ़ी भी अपनी परम्परा और संस्कृति से जुड़ेगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: Holi Milan Samaroh was celebrated with great enthusiasm by Agrawal Sangathan Rambagh…#agranews

आगरालीक्स…होरी मैं तो खेलू सांवरिया के संग…खूब उड़े रंग, चंदन और फूलों...

आगरा

Agra News: Jila Maheshwari Sabha celebrated Holi Milan by honoring the elderly…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली मिलन पर हुआ रसिया का आयोजन. जिला माहेश्वरी सभा...

आगरा

Agra News: Lathmar Holi was celebrated in Shri Khatu Shyam Ji temple under Shri Shyam Falgun Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का श्रीखाटू श्याम मंदिर बना बरसाना, जमकर बरसीं लाठियां, छिड़े फाग...

error: Content is protected !!