आगरालीक्स…आगरा में वीवीआईपी रूट पर नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण. इनसे जुर्माना भी वसूला गया…
आगरा में जी20 के वीवीआईपी फरवरी की 10 तारीख को आगरा आ रहे हैं. ऐसे में उनके आगमन की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं. शहर को सजाया जा रहा है और चौराहों तथा रोडों को बेहतर बनाया जा रहा है.

जी20 के सदस्यों के आगरा विजिट को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी 2023 को फतेहाबाद रेाड स्थित ताजगंज जोनल कार्यालय से टीडीआई मॉल तक रोड के दोनों तरफ कर्नल एके सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दिल के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 53 टिनशेड, ठेल ढकेलों को हटवाते हुए अतिक्रमण शमनशुल्क 18 हजार रु वसूले गए. इसे नगर निगम कोष में जमा कराया गया. कार्यवाही में सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह, एसीएम तृतीय दिव्या सिंह, जेडएसओ अमान शाहिद, एसएफआई राघवेंद्र तथा प्रवर्तन दल मौजूद रहा.