Monday , 20 April 2026
Home आगरा Photo News: People of faith gathered in Kalash Yatra for Shri Ram Katha in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Photo News: People of faith gathered in Kalash Yatra for Shri Ram Katha in Agra…#agranews

457

आगरालीक्स…(Video) आगरा में श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारेां महिलाएं जब एक साथ निकलीं तो पीत रंग में रंग गया आगरा. सोमवार से कोठी मीना बाजार में सुनिए श्रीराम कथा

मंगल कलश लेकर निकलीं हज़ारो महिलाएं, जगह-जगह हुआ स्वागत
हम रामजी के रामजी हमारे है.., भज ले मन राम-राम-राम सियाराम… जैसे भजनों की धुन नाचती महिलाएं। आकर्षक झांकियां, बैंड बाजे व ढोल शहनाई की स्वर लहरियां। हाथों में मेहंदी, लाल व पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश उठाए महिलाएं। ये नज़ारा था रविवार को जयपुर हॉउस स्थित चिंताहरण मंदिर से श्रीराम सेवा समिति की ओर से पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की 3 अप्रैल से कोठी मीना बाजार पर शुरू होने जा रही श्रीराम कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा का। हाथ में भगवा झंडी, मुख पर राम का नाम लिए कलश यात्रा में शामिल करीब 7 हज़ार महिला व पुरुष श्रद्धालु कथा स्थल चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार पर जय श्रीराम का जयघोष करते हुए पहुंचे।

क्षेत्रवासियो ने छतो से देखा अद्भुत नजारा
कलश धारण कर जब हज़ारो महिलाएं मार्ग से निकली तो पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंग गया। जयपुर हॉउस के निवासियों ने घरो की छत से ये अद्भुत और आकर्षक नजारा अपने मोबाइल में कैद किया। शहर के पांच प्रमुख बैंड संग वानर सेना और झांकियो में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति जी, शंकर जी, शेरोवाली माता, पंचमुखी हनुमान जी, विष्णु भगवान जी की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी, अंत में राम दरबार सभी को आकर्षित कर रही था।

ग्यारह दिन रखा रहेगा कलश
कलश यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। सिर पर श्रीफल के साथ मंगल कलश लिए महिलाओ ने कथा स्थल पर पहुँच कर कलश को स्थापित किया। पंडित सुभाष चंद्र शास्त्री ने विधि-विधान के साथ कथा स्थल पर पूजन कराया और कहा कि यह कलश 11 दिनों तक कथा स्थल पर रखा रहेगा। मान्यता है कि कलश रखने वाले कथा में ना भी हो, तो भी कलश से उन्हें पुण्य का फल प्राप्त होता है। कलश यात्रा को पूरी व्यवस्था मंगलमय परिवार के सदस्यों ने संभाली।

शंकराचार्य करेंगे कथा का उद्द्घाटन
मुख्य आयोजक सांसद प्रो. राम शंकर कठेरिया और मुख्य यजमान धनकुमार जैन ने बताया कि सोमवार को बद्रिका आश्रम से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज चित्रकूट धाम पहुँच कर कथा का उद्धाटन करेंगे। आज से 11 अप्रैल तक शाम चार बजे से सात बजे तक नगरवासी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुख से श्रीराम कथा की अमृतवर्षा का रसपान कर पाएंगे। पुरे पंडाल को अध्यात्म के प्रतीक भगवा ध्वज से सजाया गया है। इस अवसर पर डॉ. मृदुला कठेरिया, शालिनी जैन, रेखा अग्रवाल, सपना जैन, पायल जैन,निधि बंसल, अनुभूति जैन, वंदना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, भावना कुमारी, पूजा बंसल, नेहा अग्रवाल, कुसुम महाजन, स्वेता अग्रवाल, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!