Monday , 20 April 2026
Home आगरा Focus on beautifying only VIP area of ​​Agra but what about the rest of Agra?….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Focus on beautifying only VIP area of ​​Agra but what about the rest of Agra?….#agranews

128

आगरालीक्स…आगरा के वीआईपी एरिया को ही सुंदर बनाने पर फोकस, हर बड़े आयोजन यहीं पर हो रहे, लेकिन बाकी आगरा का क्या…लोग बोल रहे-गंदगी पर जुर्माना सब जगह तो सुंदरता के लिए एक ही हिस्सा क्यों

जब से भारत को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली है तब से आगरा को चमकाने का प्रयास किया जा रहा है. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक का रूट वीआईपी रूट घोषित किया जा चुका है जबकि फतेहाबाद रोड यानी कहीं कि ताजमहल के आसपास का पूरा एरिया जिसमें ताजनगरी फेस वन से लेकर ताजनगरी फेस 2 तक सभी शामिल है इस पूरे एरिया को वीआईपी एरिया बनाया गया है. जी20 मेहमानों के लिए इस वीआईपी एरिया की खूबसूरती में जो चार चांद लगाए गए वह सभी को अच्छा लगा. आई लव आगरा प्वाइंट हो या फिर आगरा चौपाटी, शिल्पग्राम हो या फिर जोनल पार्क…हर एरिया को सुंदर से अति सुंदर बनाया जा रहा है और शासन, प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले सभी बड़े कार्यक्रम भी इसी एरिया में हो रहे हैं. हाल ही में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा नवरात्रि पर हुए डांडिया रास का प्रोग्राम भी जोनल पार्क में आयोजित किया गया. जिसके लिए जोनल पार्क को ब्रज की संस्कृति के रंग में सजाया गया. अब अगस्त में एक बार फिर से जी20 मेहमान आगरा आ रहे हैं और प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. वीआईपी रूट हो या फिर वीआईपी एरिया, हर हिस्से को उसी खूबसूरती से सजाने के लिए निर्देश दिए गए हैं जैसी खूबसूरती फरवरी में हुई थी.

ये तो हुई आगरा के एक हिस्से की बात, जिसको सुंदर से अति सुंदर बनाने का काम शासन और प्रशासन द्वारा खूब किया जा रहा है लेकिन तीन चौथाई हिस्से में रहने वाले आगरावासियों का कहना है कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि हर किसी का फोकस केवल वीआईपी एरिया की ओर है जबकि पूरे आगरा को सुंदर बनाने का काम किया जाना चाहिए. कमला नगर, बल्केश्वर, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला जैसी पॉश कॉलोनियों में रहने वालें लोगों का कहना है कि पूरे आगरा में सड़क पर गंदगी करने वाले, पीक थूकने वाले, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग न देने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है. यह बहुत अच्छी पहल है लेकिन अन्याय महसूस तब होता है जब आगरा को सुंदर बनाने के लिए पूरा फोकस सभी का केवल वीआईपी एरिया ही होता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!