Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Photo News: Rathotsav held on the birth anniversary of the first Tirthankar Lord Rishabhdev…#agranews
आगरासिटी लाइव

Photo News: Rathotsav held on the birth anniversary of the first Tirthankar Lord Rishabhdev…#agranews

167

आगरालीक्स…आगरा में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मकल्याणक पर निकला रथोत्सव. श्रद्धालुओं की उमडी भारी भीड़, जयकारों से गूंजा रथोत्सव मार्ग. देखें फोटोज

आगरा, क्रान्तिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर के आव्हान का असर इस बार के त्रिदिवसिय जन्मकल्याणक आयोजन पर और आज के सम्पन्न रथोत्सव को देखने को मिला. जैन समाज 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक तो धूम धाम से मनाता रहा है परन्तु करोडों वर्ष पूर्व हुए प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्मकल्याणक अब तक मात्र औपचारिकता मात्र मनाता रहा, इसका नुकसान यह रहा कि आमजन में यह माना जाने लगा कि जैन धर्म का प्रारम्भ महावीर के काल यानि मात्र 2500 वर्ष पूर्व हुआ, जबकि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आज से करोडों वर्ष पूर्व हुए.

आज नॉर्थ ईदगाह दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे आगरा सकल जैन समाज के सहयोग से जीवन से जुडे घटनाक्रम की एक दर्जन से भी अधिक झांकीयां चल रहीं थी. सबसे पहले ध्वज लेकर चल रहे बच्चे और संदेश देते हुए जिओ और जीने दो उसके बाद 11 घोड़े पर सवार राजकुमार चल रहे थे और ढ़ोल थासे, बैंड बाजों के साथ सबसे आगे विभिन्न शैलीयो के द्रारा सजाई झांकीयो के साथ भगवान आदिनाथ का जन्म पालने में, भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक एरावत हाथी पर,भगवान आदिनाथ का पान्डुक शिला पर अभिषेक, ऋषभदेव पुत्र भगवान बाहुबली का मस्तकाभिषेक,आचार्य विद्यासागर महाराज इंडिया नहीं भारत बोलो, 6 घोडे + झांकी -भगवान आदिनाथ द्वारा युद्ध कला की शिक्षा, भगवान आदिनाथ द्रारा अपनी बेटी, ब्राही और सुन्दरी को लिपी ज्ञान व अंक ज्ञान, भगवान आदिनाथ के द्वारा कृर्षी करने की शिक्षा,भगवान आदिनाथ के द्वारा व्यापार करने की शिक्षा,बडे बाबा कुन्डलपुर का मन्दिर (शिल्प कला),भगवान बाहुबली का मस्तकाभिषेक, और जगह-जगह भव्य स्वागत पुष्प वर्षा हुई और श्री जी की आरती उतारी बैंडबाजों के साथ श्री जी को लेकर चल रहा.

वहीं रजतमय रथ पर भगवान आदिनाथ जी के जिनबिम्ब को लेकर सैंकडों भक्त मुनि श्री प्रतीकसागर जी महाराज के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे और किशोर बैंड की धुन पर महिलाए एवं बालिका मंडल ने नृत्य किया। जहां आगरा के हजारो भक्त साथ चल रहे थे वहीं छीपीटोला शैली के द्रारा जबरदस्त स्वागत किया गया, झांकियो के आगे सर्वाधिक उपस्थित सैक्टर्स ( कम्बाइन्ड), ताजगंज, छीपीटोला व कमलानगर कि रही l इसके बाद प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव रथयात्रा के अवसर पर माननीय मंत्री योगेंद्र उपाध्यय जी, आलोकित उपाध्यय ने हरी झंडी दिखाकर भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया, जो कों रथयात्रा का रूट नार्थ ईदगाह दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रारम्भ हो, पुलिस लाइन रोड होते हुए कलक्ट्रेट से एम० जी० रोड, एस० बी० आई० के सामने से छीपीटोला पानी की टंकी से छीपीटोला चौराहा से मुडकर डिस्ट्रिक्ट हास्पीटल से वापस एम० जी० रोड, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क के सामने से होकर मौर्य ईदगाह पर समापन हुईं। इसके बाद क्रांतिवीर 108 मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज जी के सान्निध्य मे भगवान आदिनाथ का पांडुकशिला पर इन्द्रो ने अभिषेक किया बड़ी धूमधाम से किया गया। मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री अशोक जैन, मुख्य संयोजक मनोज जैन, निर्मल मोठ्या, नीरज जैन, बॉबी जैन,अखिल जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, प्रवेश जैन, अनिल जैन, प्रवीन जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, अरबिंद जैन, संजू जैन, मधुप जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, जे.के.जैन, सौरभ जैन, विनीत जैन, अनिल जैन, समकित जैन, शुभम जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!