Monday , 20 April 2026
Home आगरा Photo News: Vishal Nagar Kirtan took place in Agra, faith gathered on the streets…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Photo News: Vishal Nagar Kirtan took place in Agra, faith gathered on the streets…#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर उमड़ा भक्ति एवं आस्था का सैलाब. गुरु गोबिंद सिंह जी के विशाल नगर कीर्तन जहां से गुजरा, वहां हुई पुष्पवर्षा…देखें फोटोज

सरबस दानी श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पूरब के उपलक्ष्य मे निकाले जा रहे नगर कीर्तन पर सुलह कुल की नगरी का छाप दिखी. जहां एक ओर महंत योगेश पुरी, महंत निर्मल गिरी हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे थे तो वहीं मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय मुस्लिम परिषद, उत्तर प्रदेश सर्व दलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के समी अघाई, आल इण्डिया मुस्लिम इतिहाद कमेटी के रियासत अली और ऊंची मस्जिद पर इरफान सलीम. ईसाई समाज ने क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के डेनिस सिल्वेरा के नेतृत्व में था. नगर कीर्तन सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में गुरुद्वारा माई थान से शुरू होकर संत बाबा केहर सिंह बालूगंज पहुंचा. जहां प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल, राजिंदर सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह सेठी एवं सरदार मनमोहन ने सभी सहयोगियों का भव्य स्वागत किया.

नगर कीर्तन की आरम्भ ग्रंथी हरबंस सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास करके की। उसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पत्नी प्रीति उपाध्याय व उनके दोनों पुत्रों वात्सल्य उपाध्याय और अलौकिक उपाध्याय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य सजी हुई पालकी में पहुंचाया. नगर कीर्तन में सबसे आगे कमांडर की जीप मे मुख्तयार सिंह सिक्ख इतिहास की जानकारी देते हुए चल रहे थे. उसके पश्चात 13 घोड़ों पर नौजवान चल रहे रहे. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर नौजवान जय जय कारे लगाते हुए चल रहे थे. विभिन्न गुरुद्वारा काछी पूरा का शब्दी जत्था, गुरुद्वारा मिट्ठा खूं का भाई हरजोत सिंह की अगुवाई में, सुखमनी सेवा का वीर महेंद्र पाल सिंह गुरमीत सेठी, शनटी आनद की अगुवाई कीर्तन जत्था चल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे भी थे.

गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे विशाल जत्था मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सेवक जत्था गुरु का ताल पुरातन युद्ध कला शस्त्र विधा का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे. जिसमें विशेष आकर्षण अग्नि चक्र के अलावा कटार, तीर कमान, चक्कर, जंग सफा, जगदाड ते भाला, गुर्ज़, निशाने बाजी,तलवार का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे. इनकी पीछे होली लाइट के बच्चे प्रबंधक रवि नारंग के साथ सिक्खी स्वरूप विशेष कर बच्चियां तलवार का एवं बच्चे चक्कर का बहुत सुंदर प्रदर्शन कर रही थे. गुरुद्वारा नानक पड़ा, डीवी संतोख सिंह खालसा इंटर कालेज के बच्चे एवं बच्ची नगर कीर्तन की शोभा और बढ़ा रहे थे.

नगर निगम आगरा से स्वच्छता का संदेश देती हुई गाड़ी नगर वासियों को पॉलिथीन मुक्त एवं कूड़े को डिब्बे में फेकने का संदेश दे रही थी. उनके साथ मे एक ही ड्रेस कोड मे अकाल पुरुख की फ़ौज के नौजवान सिक्ख बच्चे जप सिंह के नेतृत्व मे सफाई करतें हुए चल रहें थे. स्त्री सिंह सभा का जत्था रानी सिंह की अगुवाई में चल रहा था. गुरुद्वारा धनोली का जत्था लक्ष्मण सिंह, गुरुद्वारा नया बांस लोहा मंडी का जसविंदर सिंह, गुरुद्वारा शाहगंज बॉबी आनंद, गुरुद्वारा अजीत नगर, गुरुद्वारा बल्केश्वर, गुरुद्वारा शहीद नगर हरपाल सिंह, गुरुद्वारा मधुनगर का जत्था अरजिंदर सिंह की अगुवाई में पालकी के आगे चल रहा था. पंजाब से आया बैगपिपर बैंड इस अवसर पर विशेष रूप से आया था. टूंडला,फिरोजाबाद एवम आगरा के आस पास के क्षेत्रों के अलावा उत्तरा खंड की संगत भी शामिल हुई.

इस अवसर पर गुरु पंथ के दास के द्वारा पालकी के आगे पुष्प वर्षा की गई है. श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा नानक पाड़ा से आए. पालकी में ज्ञानी कुलविंदर सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, मनोज राजौरा एवं जीतू बागड़ी थे. नगर कीर्तन में गुरुद्वारा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, प्रवीण अरोरा, राजदीप सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. राणा रंजीत सिंह एवं वात्सल्य उपाध्याय नगर कीर्तन को व्यवस्थित कर रहे थे.

गुरुद्वारा माईथान पर एसीएम 5 विजय शर्मा, नितिन कोहली, कुंदनिका शर्मा, राम टंडन, अपूर्व शर्मा को सरोपा देकर सम्मानित किया. स्वागत विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के स्वागत मे विभाग प्रचारक आनंद जी, प्रांत संगठन मंत्री आरेंद्र, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल,हरेंद्र दुबे, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिक्की ओबरॉय, मुकुल गुलराल, संचित खन्ना, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में महानगर की टीम, छीपीटोला गुरुद्वारे पर बिट्टू रेखी, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, भारत भूषण सेव का बाजार, फुलट्टी बाजार कमेटी नवीन चंद शर्मा, दवाई विक्रेता से पुनीत कालरा, गुरु अर्जुन देव सेवा दल, पंजाबी गली एवं पंजाबी फाटक से डा कृष्ण गोपाल कपूर, कबीर पंथी सेवा दल, आनद टाइटलर, सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवम हींग की मंडी ज्ञानी कॉम्प्लेक्स, रेडियो एसोसिएशन, एस आर कॉम्लेक्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!