Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Photos: Hundreds of people did Manas Yoga in the shadow of the Taj with the rising sun in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Photos: Hundreds of people did Manas Yoga in the shadow of the Taj with the rising sun in Agra…#agranews

300

आगरालीक्स…(17 October 2021 Agra News) जब मुनिश्री से मिला शाहजहां का पोता—बोला मेरा दादा इतना दीवाना न होता तो मेरे पास भी बैंक बैलेंस होता…मुनिश्री ने बताई ऐसी बात—लोट—पोट हो गए लोग. फोटोज देखें

अहम त्याग अर्हं की ओर जाना चेतना तक पहुंचने का यात्रा
सूर्य की मखमली लालिमा और पक्षियों के प्राकृतिक संगीत के वातावरण में ऊं अर्हं नमः का नाद। ज्ञान और योग मुनियों की अमृत वाणी से सकारात्मकता को ओढ़े भक्ति और ज्ञान का संगम। मानों प्रकृति और योग-ज्ञान के इस माहौल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का तनाव, चिन्ता, समस्या जैसी हर तकलीफ की गठरी बनकर उनके शरीर से बाहर निकल गई हो। आचार्य भगवन्त विद्यासागर महाराज के शिष्यों मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर जी व मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज ने ताजखेमा के टीले पर ताज के साये में आगरा सहित विभिन्न प्रांतों के हजारों श्रद्धालुओं को अहम का त्याग कर अर्हं का मार्ग दिखा चेतना तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया।

अर्हं की पांच मुद्राओं का दिया प्रशिक्षण
आगरा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर जी ने अर्हं की पांच मुद्राओं (एक्टीविटी, रिलेक्सेशन, हीलिंग, अवेयरनेस, मोटीवेशन) के माध्यम से तन और मन दोनों को निरोग रखने का प्रशिक्षण दिया। प्रेम, अहिंसा और मैत्री का संदेश देता हरियाली से परिपूर्ण वातावरण में वास्तविक प्रेम की परिभाष से परिचय कराते हुए बताया कि कैसे अपने अंदर के प्रेम को प्रकट किया जाता है और अपनी चेतना के प्रेम को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।
कहा कि बीमारी हमारे शरीर व मन की कमजोरी से आती हैं। चाहें वह कोरोना हो या डेंगू। डाक्टर और वैद्य भी तभी रोग दूर कर पाते हैं, जब हमारा आत्मविश्वास मजबूत हो। यदि हमें खुद अपने ही रोग को दूर करने का विश्वास हो तो यही से स्वस्थ रहने की यात्रा शुरु हो जाएगी। इसके लिए चेतना और आत्मा के विश्वास का होना जरूरी है। ये दो विश्वास होंगे तो प्रकृति भी आपका साथ देगी। सूरज का तेज, पेड़ पौधों की हरियाली, सुहाना वातावरण, अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश सब आपका साथ देंगे और पंचपत्वों की कमी आपके शरीर में कभी नहीं हो पाएगी। आप दुनिया में बड़े-बड़े आश्चर्य करके दिखा सकते हैं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
आज के कार्यक्रम मे जहां पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से लोग आये वहीं आगरा नगर के भी सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। जिसमे प्रदीप जैन (पीएनसी), जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, नीरज जैन, निर्मल मोठ्या, राकेश जैन पर्दा, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, मनीश जैन, विमल जैन, पन्नालाल बैनाडा, हीरालाल जैन, चौधरी गौरव जैन, अंकेश जैन, दिलीप जैन, अमित सेठी, राजकुमार राजू, अनन्त जैन आदि प्रमुख थे! संगीत एवं स्वर श्री दीपक जैन, शशी पाटनी, संस्कृति, ख्याती, कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुख्य संयोजक मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने कीया।

जब शाहजहां के पौते से मिले मुनिश्री…
आगरा। शाहजहां का पौता महाराज से मिला तो बैंक बैलेंस न होने से दुखी होने लगा। कहा कि मेरा दादा इतना दीवाना न होता तो मेरे पास भी बहुत बड़ा बैंक बैलेंस होता। मानस योग के दौरान हृदय को व्यायाम कराने को श्रद्धालुओं को हंसाने के लिए महाराज ने यह जोक सुनाया तो पूरे प्रांगण में ढहाके गूंजने लगे। महाराज ने कहा कि इतनी जोर से हंसिए कि रक्त में इतना बहाव बन जाए कि बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसे सभी रोह बाहर निकल जाएं।

अपने आप को ग्रहणशील बनाएं
आगरा। ऊ अर्हं ऊ अर्हं ऊ… सत्संग से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में आजकल की भागदौड़ वाली जीवन शैली में तनाव और अवसाद मुक्त रहने के छोटे-छोटे जादुई टिप्स दिए मुनिश्री ने। कहा कि किसी का बुरा सोचने के बजाय अपनी सफलता के बारे में सोचिए और प्रयास करिए। अच्छी बातों के लिए हमाशे ग्रहणशील रहें। होके मायूस न यूं शाम से ढलते रहिए, जिन्दगी भोर है सूरज से निकलते रहिए… पंक्तियों के माध्यम से सकारात्मक रहने का संदेश दिया तो वहीं बताया कि खुश रहने के लिए किसी के साथ की आवश्यकता नहीं। सिखाया कि मेरा सुख मेरा आनन्द मेरी चेतना से झड़ रहा है। मैं अपने आप में पूर्ण हूं। मेरा मन मेरा हृदय सशक्त है। तो आप तन और मन दोनों के सभी गोरों से दूर रहेंगे।

बारिश ने मौसम को किया सुहाना
आगरा। सूरज की मखमली लालिमा के बाद तेज बिखरने के बजाय वह बादलों से झांकता नजर आया। कार्यक्रम खमापन के समय बारिश के गमन से मौसम सुहाना हो गया। प्रकृति ने भी मनुश्री के कार्यक्रम में अपना पूरा-पूरा सहयोग दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!