आगरालीक्स…(17 October 2021 Agra News) आगरा में विश्व कल्याण के लिए श्रीगणेश-लक्ष्मी का किया यज्ञ. हवनकुंड में वैदिक मंत्रों के साथ श्रद्धालुओं ने दी आहूति…
विश्व जागृति मिशन ने किया आयोजन
विश्व कल्याण के लिए विश्व जागृति मिशन द्वारा श्रीगणेश-लक्ष्मी के यज्ञ का आयोजन किया गया। सदर स्थित माना मण्डपम में आयोजित पांच हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ आहूति दी। कार्यक्रम में लगभग श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के साथ यज्ञ का समापन हुआ।
मिशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को बताया कि अब से प्रति रविवार को माना मंडपम में प्रातः 8-9 बजे तक सत्संग का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है। कोरोना काल में लगभग दो वर्ष से यह आयोजन बंद था। सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति देने के साथ विश्व कल्याण व निरोगी होने की कामना की। साथ ही पिछले वर्ष कोरोना के कारण निधन होने से तत्कालीन अध्यक्ष रमाशंकर गोयल की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। अंत में आरती कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सोनपाल कुशवाह, विक्रम गुप्ता, गौरी गुप्ता, कैप्टम सेंगर, विनोद गुप्ता, शिवम, अशोक आदि उपस्थित थे।