Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Photos: Ramlila Manchan ended with the coronation of Lord Shri Ram in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Photos: Ramlila Manchan ended with the coronation of Lord Shri Ram in Agra…#agranews

267

आगरालीक्स…(16 October 2021 Agra News) भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ तो तीनों लोक मनाई गई खुशियां. देवताओं ने की पूष्पवर्षा…भव्य रामलीला मंचन का हुआ समापन. देखें फोटोज

रामलीला मंचन का हुआ समापन
आज मन: कामेश्वर में हो रही श्री रामलीला मंचन में राम- भरत मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ लीला का समापन हुआ। प्रभु श्रीराम को राजगद्दी मिलते ही तीनों लोक में खुशियां मनाई गई। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की। रावण वध और लंका विजय के पश्चात भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, विभीषण , सुग्रीव, अंगद और बानर योद्धाओं के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में राम और भरत गले मिले। इस दौरान दोनों भाइयों की आंखों से अश्रु धारा बह निकली। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार राम को राजगद्दी दी गई।

श्रीराम ने राजगद्दी पर बैठेने से पहले प्रजा को किया नमन
भगवान राम ने राजगद्दी पर विराजमान होने से पूर्व समस्त भक्त समाज को नमन कर आज के जन प्रतिनिधियों को संदेश दिया कि गद्दी पर बैठने से पहले प्रजा को नमन अवश्य किया करें । भगवान राम को प्रथम राज तिलक गुरू वशिष्ठ स्वरूप महंत योगेश पुरी ने टीका लगाकर राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक होते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। राजा राम ने अतिथियों दरबारियों, शुभचिंतकों और याचकों को उपहार प्रदान किया।

हनुमान ने सीना फाड़ हृदय में कराए सीता—राम के दर्शन
इस दौरान राम ने सीता को रत्न जड़ित माला प्रदान किया, जिसे सीता ने उपहार स्वरूप हनुमान को दे दिया। हनुमान माला तोड़ने लगे। यह देख दरबारियों को घोर आश्चर्य हुआ और हनुमान से माला छोड़ने का कारण पूछने लगे। हनुमान ने बताया की माला में राम नाम खोज रहा हूं। माला में यदि राम नाम नहीं है तो यह मेरे किस काम की है। इस पर दरबारियों ने हनुमान से पूछा कि क्या तुम्हारे हृदय में राम जी निवास करते हैं तो हनुमान ने हामी भरी और भरे दरबार में अपना सीना फाड़ हृदय में सीता राम का दर्शन कराया। हनुमान के हृदय में सीताराम को देख दरबारी प्रफुल्लित हो राम के जयकारे लगाए।

ये लोग रहे उपस्थित
आज के आयोजन में पंकज खंडेलवाल ( विभाग कार्यवाह, आरएसएस),बंटी ग्रोवर क्षेत्रीय महामंत्री बृज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा, दीपक अग्रवाल (प्रांत सम्पर्क प्रमुख विहिप), निशांत सिकरवार ( महानगर सहमंत्री विहिप), अनिल वर्मा (पूर्व अध्यक्ष नेशनल चेम्बर्स), उपमा गुप्ता महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ,एवम् समस्त महिला मोर्चा महानगर पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे साथ ही धीरज जैन, अमर ग़ुब्बारे वाले, एवं भाजपा मन: कामेश्वर मंडल के समस्त पदाधिकारी धीरज जैन (अध्यक्ष) के साथ रवि माथुर पार्षद, बीडी शुक्ला (विश्वविद्यालय), मुनेन्द्र जादौन आदि उपस्थित रहे। अंत में बाबा मन: कामेश्वर नाथ जी के भक्तों द्वारा सीता रसोई का आयोजन किया गया।सचिन गर्ग, मनोज कृष्णा होटल, गोपाल शालिनी बंसल, लव गुप्ता आदि का सहयोग रहा। श्री मन: कामेश्वर बाज़ार कमेटी के सदस्यों ने आभार जताया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!