Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Young poetess Veena Abraham Singh’s first poetry ‘Khwavon ke Sunhere Pal’ launched…#agranews
आगरासिटी लाइव

Young poetess Veena Abraham Singh’s first poetry ‘Khwavon ke Sunhere Pal’ launched…#agranews

278

आगरालीक्स…(16 October 2021 Agra News) आगरा में युवा कवयित्री एवं शिक्षिका वीणा अब्राहम सिंह के प्रथम काव्य संग्रह ‘ख्वाबों के सुनहरे पल’ का हुआ लोकार्पण…

जब मैं न रहूँ, मेरी कविताओं में तुम ढूँढ़ लेना मुझे..
आगरा राइटर्स एसोसिएशन, काव्य सृजन एवं खिदमत वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त बैनर तले ताज नगरी की युवा कवयित्री एवं शिक्षिका वीणा अब्राहम सिंह के प्रथम काव्य संग्रह ‘ख्वाबों के सुनहरे पल’ का लोकार्पण शनिवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल सभागार में आगरा के नामचीन कवि- साहित्यकारों द्वारा किया गया। केएमआई के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय सिंह नीरद ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन देते हुए कहा कि “ख्वाबों के सुनहरे पल” कृति प्रेम की धुरी पर टिक कर अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु बना पाने की छटपटाहट को जीती और भोगती है।

इन्होंने की समीक्षा
समीक्षा करते हुए डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि वीणा जी की कविताएँ आधुनिक एवं पुरातन संस्कारों का अद्भुत संगम हैं। ये कविताएँ संवेदना के पटल पर झंकृत होती हैं। अपनी समीक्षा में रीता शर्मा ने कहा कि इन रचनाओं का भाषा-शिल्प सहज, सरल और स्पष्ट है। भावों में पूर्ण पारदर्शिता है जो कि संप्रेषणीयता में पूर्ण सफल रहे हैं। रचनाओं के भाव पाठकों के मर्म को स्पर्श करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। विशिष्ट अतिथि जनकवि पंडित गिरीश अश्क ने कहा कि वीणा जी की कविता के बिम्ब, प्रतीक और उनकी बनावट इतनी सहज है कि उसे किसी भी प्रकार की सूक्ष्म व्याख्या अथवा संदर्भ ग्रंथ की सहायता की आवश्यकता नहीं। वरिष्ठ कवि रमेश पंडित ने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाषा और वर्तनी की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि हम किसी भी भाषा का प्रयोग करें, चाहे वह उर्दू हो या कोई अन्य भाषा, उसका प्रयोग हिंदी व्याकरण के अनुसार होना चाहिए। साथ ही मानक वर्तनी को प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

चुनिंदा कविताओं का किया पाठ
संगीता अग्रवाल ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। अलका अग्रवाल ने लोकार्पित कृति से चुनिंदा कविताओं का पाठ किया। संयोजन एवं संचालन डॉ. अनिल उपाध्याय ने किया। डॉ. अनिल उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि काव्य संग्रह “ख़्वाबों के सुनहरे पल” कवयित्री के ख़्वाब की एक ख़ूबसूरत सी ताबीर है। वीणा जी की कविता अहसास की कविता है जो हमारी संवेदनाओं को झकझोरती है। कवयित्री के दोनों बच्चों वंदिता सिंह और विश्वजीत सिंह ने अपनी माँ की इस उपलब्धि पर प्रशंसा व्यक्त की और कहा कि वे बहुत गर्व का अनुभव कर रहे हैं। खिदमत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रीना जाफरी और विनीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त, डॉ. महेश धाकड़, गोपाल विनोदी (बरेली), आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा, डॉ. अशोक विज, मनुजा डौलन, सुरेन्द्र वर्मा ‘सजग’, राजकुमारी चौहान, गीता यादवेंदु, सुदर्शन दुआ, सीमंत साहू, सुधांशु साहिल, वंदना चौहान, नवीन प्रोशांग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यही मेरी कविताएँ हैं..
लोकार्पित कृति की रचनाकार वीणा अब्राहम सिंह ने अपनी भावनाओं को कुछ यूँ व्यक्त किया- ” मेरी हर कविता/ मेरे रूप-रंग में ढली है/ जब मैं न रहूँ/ मेरी कविताओं में/ तुम ढूँढ़ लेना मुझे..” अपने सृजन के बीज-मंत्रों को उद्घाटित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे इस प्रथम काव्य संग्रह की हर कविता जैसे कहीं न कहीं मुझे जीती है। अपने आसपास, अपने परिवेश और अपने समाज में बहुत कुछ ऐसा घटित होते देखा, जो एक संवेदनशील हृदय को प्रभावित कर दे। तब मेरे हृदय में भी इन घटनाओं के प्रभाव से प्रेम, पीड़ा, आक्रोश और करुणा के जो भाव उपजे, वही मेरी कविताएँ हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!