आगरालीक्स…. आगरा में आज फुलेरा दूज पर रिकॉर्ड 1500 से अधिक शादियां हैं, होटल, मैरिज होम से लेकर मंदिरों में शादी समारोह आयोकजत किए जा रहे हैं। ( Phulera Dooj 2024 )
मंगलवार को फुलेरा दूज है, यही अंतिम सहालग है। ऐसे में फुलेरा दूज पर आगरा में सर्वाधिक 1500 शादियां हैं इसके लिए मैरिज होम, होटल के साथ मंदिर फुल हैं। घरों के आगे भी लोग टेंट लगाकर शादी समारोह कर रहे हैं।( Marriage today)
श्रीकृष्ण की होती है पूजा
फुलेरा दूज पर श्रीकृष्ण की पूजा होती है, फुलेरा दूज पूरी तरह से दोषमुक्त दिन माना जाता है। इस दिन पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।