आगरालीक्स… आगरा में एक कॉलेज के फिजिक्स के टीचर ने छात्रा को घर पर बुलाया, उससे बेड टच के बाद छेडखानी करने लगा, पुलिस ने टीचर को अरेस्ट कर लिया है।
बीडी जैन कॉलेज में फिजिक्स का टीचर दीनदयाल घर पर कोचिंग क्लास चलाता है, वह 11 वीं कक्षा की 12 छात्राओं को पढा रहा था। वह कोचिंग में छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। उसने शुक्रवार को 11 वीं छात्रा को पफोन कर बुलाया, उससे कहा कि वह उसे फिजिक्स का पेपर लीक करा देगा। यह सुन छात्रा उसके घर पहुंच गई, लेकिन वहां कोई और छात्रा नहीं थी।
आई लव यू बोलकर करने लगा शरीर छूने लगा
छात्रा का आरोप है कि टीचर ने आई लव यू कहा, वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह उसके शरीर को छूने लगा, उससे बेड टच किया। उससे छेडखानी की, इस पर छात्रा ने विरोध किया। टीचर ने उसे धमकी दी कि घर पर जाकर बताया तो जान से मार देगा। छात्रा कोचिंग से चली आई, उसने अपने परिजनों को टीचर द्वारा की गई छेडखानी की जानकारी दी।
लोगों ने दौड कर दबोचा टीचर
छात्रा को साथ लेकर परिजन थाना रकाबगंज पहुंचे, यहां पुलिस के साथ वे रकाबगंज क्षेत्र स्थित टीचर के घर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही टीचर छत से कूदकर भागने लगा, इसे देख स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए और उन्होंने टीचर को पकड लिया।
फेल होने के डर से चुप्पी
आरोपी टीचर दीनदयाल कोचिंग में आने वाली छात्राओं से छेडखानी करता था, उनसे बैड टच करने के साथ ही अश्लील हरकत करता था। छात्राओं ने फेल होने के डर से चुप्पी साध रखी थी। आरोप है कि वह एक छात्रा की पिटाई भी लगता था।चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शिक्षक दीनदयाल के खिलाफ धारा 354ए, 506आईपीसी, 7/8 पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर स्थानीय लोगोे की मदद से अरेस्ट कर लिया है।