आगरालीक्स… आगरा में पुलिसिंग के नए प्रयोग, नो हेलमेट अभियान के लिए एसएसपी आगरा अमित पाठक को गोल्ड प्रशंसा मेडल, गणतंत्र दिवस समारोह में उनके साथ ही छह अन्य पुलिस कर्मियों को मेडल से सम्मानित किया गया है।
आगरा में गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस लाइ न में परेड के बाद पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एडीजी अजय आनंद ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल से सम्मानित किया गया। इसमें एसएसपी अमित पाठक और ट्रैफिक इंस्पेक्टर तेज बहादुर को गोल्ड प्रशंसा चिंह दिया गया। सब इंस्पेक्टर रहीमुद्दीन और न्यू आगरा थाने में तैनात सिपाही महेंद्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
अपराधियों में खौफ
आगरा में गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक कहा जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से अपराधियों में लगातार खौफ बढ़ रहा है। अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। पहले कई मामलों में मुक़दमे तक नही लिखे जाते थे। अब हर फरियादी की थाने में शिकायत सुनी जा रही है। मुकदमे लिखे जा रहे हैं और उन पर कड़ाई से एक्शन भी हो रहा है। इस दौरान उल्लेखनीय सेवा देने वाले कई पुलिस कर्मियो को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में लंबित मुकदमों को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस दिशा में गंभीर कदम उठाने को कहा कानून मंत्री का कहना था कि देश का पहला राज्य है जहां हर जिले में स्थाई लोक अदालत गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
लोकतंत्र सेनानियों को मिलेंगे 20 हज़ार
इमरजेंसी के दौरान जेल यात्रा करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है उनकी पेंशन सरकार ने रुपए 15,000 से बढ़ाकर रुपए 20000 कर दी है। वही वॉल्वो व अन्य उच्च श्रेणी की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। मंत्री पाठक ने बताया कि सरकार मथुरा और लोक लखनऊ में स्थित सरकारी गेस्ट हाउसों को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी देने पर विचार कर रही है अभी तक यह सुविधा सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलती है।