आगरालीक्स…आगरा फोर्ट स्टेशन पर टीटीई विश्राम कक्ष की छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर. बाल—बाल बच गए तीन लोग.. देखें वीडियो
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) विश्राम गृह का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। गृह में आराम कर रहे कोटा रेल मंडल के तीन टीटीई पर प्लास्टर गिर पड़ा। इससे खलबली मच गई। 14 फरवरी को हुई इस घटना का सोमवार को इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हुआ। कोटा रेल मंडल प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के कार्यकाल में टीटीई विश्राम गृह बना था। तीन मार्च 2020 को उन्होंने गृह का लोकार्पण किया था। दिसंबर 2025 में गति शक्ति यूनिट से गृह में कार्य हुआ था। गृह में हर दिन तीन दर्जन से अधिक टीटीई आराम करते हैं। 14 फरवरी को कोटा रेल मंडल के तीन टीटीई आराम कर रहे थे। तभी छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। यह देखकर टीटीई घबरा गए। एक टीटीई बेड पर ही बैठ गए और कुछ समझ नहीं सके। सोमवार को इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हुआ।