Friday , 26 June 2026
Home अध्यात्म Agra News: होलाष्टक 24 फरवरी से, 8 दिन शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक
अध्यात्म

Agra News: होलाष्टक 24 फरवरी से, 8 दिन शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक

241

आगरालीक्स…24 फरवरी से शुरू हो रहे होलाष्टक. 8 दिन तक नहीं होंगे शुभ कार्य. होली का छाएगा उल्लास. जानिए क्यो होता है होलाष्टक

होलाष्टक होलीका दहन से पहले के 8 दिनों को कहा जाता है। इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी को सुबह 07:02 से प्रारंभ हो रहा है, जो चन्द्र ग्रहण के बाद 03 मार्च मंगलवार यानी होलिका दहन तक रहेगा। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 03 मार्च को होलिका दहन के बाद चन्द्रग्रहण के बाद अगले दिन 04 मार्च को रंगों का त्योहार होली (छारेंडी)धूमधाम से मनाया जाएगा। होलाष्टक के 8 दिनों में मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है। इस समय मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।

पूरे 8 दिनों का होता है होलाष्टक
होलाष्टक में तिथियों की गणना की जाती है। मतांतर से इस बार होलाष्टक मंगलवार 24 फरवरी सुबह 07:02 से प्रारंभ होकर मंगलवार 03 मार्च को होलिका दहन चंद्र ग्रहण के बाद समाप्त माना जाएगा, ऐसे में यह कुल 8 दिनों का हुआ। लेकिन हमेशा तिथियों को ध्यान में रखकर गणना की जाए तो यह अष्टमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक है, ऐसे में दिनों की संख्या 8 होती है।

होलाष्टक में न करें ये कार्य
विवाह : होली से पूर्व के 8 दिनों में भूलकर भी विवाह न करें। यह समय शुभ नहीं माना जाता है, जब तक कोई विशेष योग आदि न हो
नामकरण एवं मुंडन संस्कार : होलाष्टक के समय में अपने बच्चे का नामकरण या मुंडन संस्कार कराने से बचें
भवन निर्माण : होलाष्टक के समय में किसी भी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं। होली के बाद नए भवन के निर्माण का शुभारंभ कराएं
हवन-यज्ञ : होलाष्टक में कोई यज्ञ या हवन अनुष्ठान करने की सोच रहे हैं, तो उसे होली बाद कराएं। इस काल में हवन कराने से उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा
नौकरी: होलाष्टक के समय में नई नौकरी ज्वॉइन करने से बचें। अगर होली के बाद का समय मिल जाए तो अच्छा होगा। अन्यथा किसी ज्योतिषाचार्य से मुहूर्त दिखा लें
भवन, वाहन आदि की खरीदारी: संभवत हो तो होलाष्टक के समय में भवन, वाहन आदि की खरीदारी से बचें। शगुन के तौर पर भी रुपए आदि न दें।होलाष्टक में पूजा-अर्चना की नहीं है मनाही

होलाष्टक के समय में अपशकुन के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। हालांकि होलाष्टक में भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इस समय में आप अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना, भजन, आरती आदि करें, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,8272909774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday 25th June 2026

आगरालीक्स…निर्जला एकादशी, 25 जून गुरुवार को कई राशियों के लिए दिन रहेगा...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 24th June 2026

आगरालीक्स…24 जून बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Ganga Dussehra is on 24 Jun 2026: Auspicious time for the holy bath

आगरालीक्स…गंगा दशहरा कल 24 जून को. जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त. इस...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 22 June 2026

आगरालीक्स….सोमवार का दिन वृष, कर्क, सिंह, कन्या सहित इन राशियों के लिए...

error: Content is protected !!