आगरालीक्स.. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाल बत्ती कल्चर खत्म करने के फैसले का पालन करते हुए आगरा से भाजपा विधायक व जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन रानी पक्षालिका सिंह ने लाल बत्ती हटा दी है। सुबह भदावर हाउस स्थित अपने आवास पर उन्होंने लाल बत्ती हटवा दी। इसके साथ ही देश भर में लाल बत्ती कल्चर को खत्म करने के लिए नेता और मंत्री लाल बत्ती हटा रहे हैं।

सपा सरकार में जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन बनी रानी पक्षालिका सिंह चुनाव से पहले अपने पति पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गईं थीं। उन्होंने भाजपा की टिकट से बाह से चुनाव लडा था और चुनाव जीत गई थीं। वे अभी जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन हैं, उनकी गाडी पर लाल बत्ती लगी हुई है। गुरुवार सुबह उन्होंने लाल बत्ती हटवा ली।
मंत्री से लेकर विधायक और अधिकारी लगा रहे लाल बत्ती
गाडी पर लाल बत्ती लगाने का कल्चर तेजी से बढा है, मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी भी लाल बत्ती लगा रहे हैं। लाल बत्ती के साथ ही गाडियों पर हूटर भी लगे हुए हैं, प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भी लाल बत्ती कम नहीं हुई हैं।
यह लिया गया है फैसला
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने को लेकर बुधवार को एक बड़ा फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में फैसला किया कि एक मई से सरकारी वाहनों पर लाल बत्ती नहीं लगाई जा सकेगी. मोदी सरकार इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के लिए भी तैयार है. हालांकि, इमरजेंसी सर्विस वाली गाड़ियों को नीली बत्ती के इस्तेमाल का अधिकार मिलेगा. केंद्र और राज्य सरकार के पास किसी को कोई छूट देने का अधिकार नहीं होगा.मोदी सरकार के इस फैसले के बाद से ही कुछ मंत्री इसका पालन करने लगे है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटवा दी.
यह है मामला
सितबंर 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में लाल बत्ती के सीमित इस्तेमाल की पैरवी की थी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी थी. गडकरी ने तब से चल रही प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालयों के साथ हुए पत्राचार, कानूनी राय और अब तक मिले सुझावों का ब्योरा भी प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा था.इसके बाद लाल बत्ती कल्चर को खत्म करने का फैसला लिया गया है.
Leave a comment