Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ FSDA team found Expired date cold drink in Agra
टॉप न्यूज़

FSDA team found Expired date cold drink in Agra

117

आगरालीक्स… आगरा में एक बडे हलवाई के यहां एक्सपायर कोल्डड्रिंक मिली हैं, एफएसडीए ने कोल्ड ड्रिंक की 21 कैन नष्ट करा दी, टीम ने खोआ मंडी में भी छापा मारा।
बुधवार को नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई पर एफएसडीए की टीम पहुंची। टीम को वहां फ्रीज में विभिन्न कंपनी की कोल्डड्रिंक की कैन चेक की, वे एक्सपायर हो चुकीं थी। टीम ने मौके पर ही 21 कैन को नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने खोआ मंडी में भी छापा मारा। वहां हड़कंप मच गया। खोआ विक्रेता भूप सिंह, सोवरन सिंह और करतार सिंह से खोआ का सैंपल लिए। कमला नगर के सरस्वती नगर स्थित मामा की केमिकल दुकान से मिल्क पाउडर का सैंपल लिया गया है। यहीं स्थित राकेश मिष्ठान भंडार के यहां से बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने मीडिया को भगत हलवाई के यहां फ्रीज में एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक रखी थीं, इनको नष्ट कराते हुए चेतावनी दी है। वहीं, भगत हलवाई प्रतिष्ठान के आनंद भगत का कहना है कि हमारे कोई भी एक्सपायर्ड डेट की कोल्डड्रिंक नहीं मिली है। नमकपारा और पनीर के ही सैंपल लिए हैं।

मार्च में खोआ और सॉस जब्त किया
आगरा की खोआ मावा मंडी में पुलिस के साथ एफएसडीए की टीम के पहुंचते ही कारोबारियों ने दौड लगा दी, कारोबारी आगे आगे पुलिस पीछे पीछे, सकरी गलियों से कारोबारी भाग गए। एफएसडीए ने 200 किलो मावा जब्त किया है। इसके सैंपल लिए गए हैं।
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में मावा मंडी है, यहां शमसाबाद, फतेहाबाद, खेरागढ़, धौलपुर से कारोबारी मावा बेचने के लिए आते हैं। होली के त्योहार के चलते मावा की मांग बढ गई है, यहां अच्छी गुणवत्ता के मावा के साथ ही मिलावटी सस्ता मावा भी बिकता है। मंगलवार सुबह सहायक आयुक्त विनीत कुमार और जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे, उन्हें देख कारोबारी मावा को छोडकर भाग खडे हुए। टीम ने 200 किलो मावा जब्त किया है। वहीं, मंडी में बिक रहे मावा के सैंपल लिए गए हैं।
छह मार्च को मिलावटी सॉस पकडा
सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की मंडलीय टीम ने छापा मारा, सहायक आयुक्त, खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि ताजगंज निवासी अमित पाठक की कई साल से जीके फूड्स नाम से फैक्ट्री चल रही थी। इसमें टोमैटो और चिली सॉस तैयार किया जाता था, इसे दुकानों पर बेचा जाता था, इसकी कीमत का 30 रुपये प्रति किग्रा होना। फैक्ट्री में पैकेट में सॉस भरकर बेचा जाता था। यहां से डेढ़ कुंतल टोमैटो सॉस मिला। इसे स्टार्च और कलर से तैयार किया गया था। इनका एक-एक नमूना लिया गया है। मिलावटी सॉस को फिंकवा दिया गया है। हर दिन तीन से चार कुंतल सॉस तैयार किया जाता था। पैकेट आधा व एक किग्रा में थे।
ताजनगरी में मावा के नाम पर ‘जहर का कारोबार सज चुका है। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने फोर्स के साथ मंगलवार को मावा मंडी में छापा मारा। कई व्यापारी सड़क पर ही माल छोड़ भाग निकले। लगाग 200 किलो मावा टीम ने जब्त कर लिया है। उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध, पनीर के 15 से अधिक नमूने लिए गए हैं।

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!