आगरालीक्स ..आगरा में 16 घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी मित्रो कहकर संबोधित करेंगे, उनकी रैली के लिए भीड उमडेगी, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। खबर पढने के बाद घर से निकलें।
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार नौ जनवरी को दोपहर तीन बजे से कोठी मीना बाजार में रैली को संबोधित करेंगे, उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ 26 वीआईपी होंगे। आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने आंएगे, इसे देखते हुए रूट डावर्ट किया गया है।
नौ जनवरी को दोपहर दो बजे से होगा रूट डायवर्जन
एमजी रोड पर पीडब्ल्यूडी चौराहा से हरीपर्वत चौराहा के बीच किसी भी तरह के भारी वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर वापस पहुंचने तक तक वैकल्पिक मार्ग यमुना किनारा रोड से होगा।
किसी भी तरह के वाहनों को वायु विहार तिराहा, टाटा गेट, पृथ्वीनाथ फाटक तक नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन अमरपुरा बोदला होते हुए जाएंगे।
पृथ्वीनाथ फाटक से शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर, साकेत तिराहा होकर कोठी मीना बाजार आने वाला मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मारुति एस्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
शाहगंज, सीओडी चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को कोठी मीना बाजार की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ फाटक से कोई वाहन कोठी मीना बाजार की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
मदिया कटरा से चार पहिया वाहन तथा सिर की मंडी से कोठी मीना बाजार की तरफ सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
पचकुइयां से वीआइपी कार को छोड़ सभी प्रकार के वाहन कोठी मीना बाजार की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। जीआइसी ग्राउंड से हर तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
डॉ. केसी गुरनानी, स्पीड कलर लैब से कोई भी वाहन सभा स्थल की ओर नहीं आएगा।
गरिमा हॉस्पिटल की ओर से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आएगा।
प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर एयरपोर्ट पर वापस पहुंचने तक कलक्ट्रेट चौराहा से सेंट जोंस चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान नगर बस और अन्य वाहन यमुना किनारा रोड होकर जाएंगे।
यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
कृष्ण गौशाला, जीआइसी मैदान, सेक्टर सात और 11 का मैदान, सेक्टर 12 जेल मैदान पार्किंग, ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग, तारघर मैदान, अमरपुरा, बिचपुरी मार्ग, खंदारी कैंपस, बैप्टिस्ट स्कूल, आगरा कॉलेज मैदान, जीआइसी छात्रावास मैदान, बिजलीघर रामलीला मैदान, आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान।