पटनालीक्स..पीएम मोदी ने आज पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका, रोटी-सब्जी बनाई। लंगर में खाना परोसा। देखें तस्वीरें
बिहार के दौरे के दूसरे दिन गुरुद्वारे में पहुंचे पीएम

पीएम मोदी बिहार के दौरे के दूसरे दिन आज सोमवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद गुरुद्वारे की रसोई में सेवा के तहत रोटी बेलीं और सब्जी बनाने के बाद लंगर में खाना परोसा। पीएम मोदी को सरोपा भेंट किया गया।

इन्हें सपने में भी पाक का परमाणु बम दिखाई देता है
इसके बाद जनसभा में कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कहा कि ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात में सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है।
कहते हैं पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, पहना देंगे
ये इंडी गठबंधन के नेतोँ के कैसे बयान आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई पहना देंगे, उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम भी नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।