आगरालीक्स…. आगरा में बीमार बुजुर्ग पिता को चौराहे पर छोड़ गया बेटा, डबडबाती आंखों से बुजुर्ग पिता करते रहे बेटे का इंतजार।
गांधी चौराहा इरादत नगर रोड पर रविवार रात को एक बुजुर्ग अपने बेटे के इंतजार में घंटों बैठे रहे, जब बेटा नहीं आया तो लोगों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर बुजुर्ग ने अपना नाम छत्रपात और बेटे का नाम लीला बताया। कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने पर बेटा लीला उन्हें लेकर आया था, सीएचसी, शमसाबाद में दवा दिलवाई। इसके बाद पिता को पीठ पर बैठाया और गांधी नगर चौराहे पर छोड़ गया।
घर पर नहीं मिला बेटा
पुलिस ने बेटे का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया।
इसके बाद बुजुर्ग को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद पुलिस बुजुर्ग दिव्यांग छत्रपाल को लेकर उनके गांव सुदूपुरा इरादत नगर लेकर पहुंची लेकिन घर पर उनका बेटा लीला नहीं मिला। पुलिस जांच में जुटी है।