नईदिल्लीलीक्स…। हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन चंद्र रावत उनकी पत्नी समेत सभी 12 जवानों के शव गुरुवार देर रात दिल्ली लाए गए।
पीएम मोदी, राजनाथ एयरपोर्ट पहुंचे, सांत्वना दी
एयरपोर्ट पर ही रात नौ बजे पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 12 जवानों के शव को विशेष विमान से पालम हवाई अड्डे पर लाया गया। पीएम ने शहीद जवानों के परिजनों से मिलक सांत्वना भी दे रहे हैं। मौके पर तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद थे.
जनरल रावत की अंतिम विदाई कल
जनरल रावत के पार्थिव शऱीर को उनके घर पर लाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन के बाद अंतिम विदाई दी जाएगी।