आगरालीक्स…आगरा के ऐयरफोर्स स्टेशन में आज गमगीन माहौल रहा. एयरफोर्स के जवानों और नागरिकों ने जाबांजों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी.
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
कल का दिन भारत देश के लिए शोक की लहर लाया. भारत मॉ ने कल अपने 13 जवान जिनमें चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान समेत अन्य जाबांजों को हेलीकॉप्टर हादसे में खो दिया. इस हादसे के बाद से आज आगरा के एयरफोर्स स्टेशन में माहौल अत्यधिक गमगीन दिखाई दिया. एयरफोर्स के जवानों ने स्थानीय संस्था के साथ मिलकर शहीद हुए अपने अधिकारियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और थिंककार्ट सर्विसेज संस्था के साथ मिलके सायंकाल को जवान कैंडल मार्च निकालने के लिए अजीत नगर कमेटी पर जुटे, तो हर किसी की आंखें नम थी. यहां से सायंकाल कैंडल मार्च निकालकर शहीद अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
कार्यक्रम में अजीत नगर बाजार कमेटी से,परमात्मा सिंह, अजय नोतनानी, राजेशयादव,सुंदर चेतवानी, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, दिनेश अरोड़ा, महेंद्र यादव, रईसुद्दीन उस्मानी,कुलविंद्र सिंह मौजूद थे। थिंककार्ट के संस्थापक पियूष अग्रवाल, इति अग्रवाल, शिप्रा शर्मा, वरुण सिंह आदि ने कहा कि देश की सुरक्षा में शहीदों के योगदान को कभी भुलाया न जा सकेगा. इस मौके परभाजपा ब्रज क्षेत्र (आईटी सेल संयोजक) इंदु सिंह जादौन, विजय सिंह आदि भी मौजूद थे.