नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने आज भारत मंडपम में मैथिली ठाकुर, जया किशोरी सहित युवाओं को दिए पुरस्कार। कार्तिका के पैर छूने पर बोले….
ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार

पीएम मोदी ने पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत वर्ष पुरस्कार दिया। वहीं उन्होंने जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ड्रू हिक्स को भी सम्मानित किया। उन्होंने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया।
कार्तिका से बोले- ओह.. बाबा पैर नहीं छूते
इस दौरान कार्तिका गोविंदासामी ने पुरस्कार लेने से पहले पीएम मोदी के पैर छुए तो वह असहज हो गए। उन्होंने तुरंत जमीन से हाथ लगाकर छुआ और छूटते ही उनके मुंह से निकला- ओह.. बाबा पैर नहीं छूते। फिर पुरस्कार देने के बाद बोले- कला जगत में पैर छूना उसका भाव अलग है, लेकिन मैं बहुत डिस्टर्व हो जाता हूं और उसमें भी जब कोई बेटी।