BJP fixed names of 150 more candidates for Lok Sabha elections, next list possible on 10th
नईदिल्लीलीक्स… भाजपा ने तय किए 150 और नाम, अगली सूची 10 को संभव। आठ राज्यों के कोर ग्रुप से मंत्रणा।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक रविवार को होगी। पार्टी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रही है।
तीन दिन से कोर ग्रुप से मंत्रणा
पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक होगी। एक-एक सीट पर चर्चा के लिए पार्टी का
अब तक इन राज्यों के कोर ग्रुप से मंत्रणा
शीर्ष नेतृत्व बुधवार से ही राज्यों के कोर ग्रुप के साथ बैठक कर रहा है। अब तक राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा के कोर ग्रुप के साथ बैठक हो चुकी है।
बैठकों में 150 नाम तय किए गए
इसी क्रम में महाराष्ट्र पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में 150 सीटों पर नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।