वाराणसीलीक्स… पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
पीएम की कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित कर सकते हैं।
तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहला मौका
भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने मंगलवार को काशी आ रहे हैं।