आगरालीक्स …आगरा में भाजपा के सह कोषाध्यक्ष व पीएनसी के निदेशक के कर्मचारी से दिनदहाडे नौ लाख रुपये की लूट हो गई, बदमाश तमंचा तानकर कैश से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ताजगंज के गांव धांधूपुरा निवासी अशोक सैनी पीएनसी में 25 साल से कर्मचारी हैं। शनिवार दोपहर में कमला नगर स्थित केनरा बैंक से उन्होंने नौ लाख रुपये कैश निकाला। कैश एक पॉलीथिन में रख कर बाइक से ऑफिस आ रहे थे। पीएनसी का ऑफिस हाईवे पर तुलसी सिनेमा के पास है। वे जैसे ही भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पहुंचे, एक बाइक बराबर में आई। बाइक पर दो युवक थे और हेलमेट पहन रखा था। उनके बाइक के बगल में अपनी बाइक लगाकर उन्हें धक्का दे दिया। वह बाइक से गिर पड़े। बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। बाइक पर टंगी पॉलीथिन छीनी और भाग गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। शोर मचाया। वारदात की सूचना तत्काल ऑफिस में दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
डीजीपी तक पहुंचा मामला
मामला भाजपा के सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन से जुटा हुआ था, उन्होंने डीजीपी सुलखान सिंह को जानकारी दे दी, कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
बैंक से पीछे लगे बदमाश, खंगाले सीसीटीवी
पीएनसी के कर्मचारी अशोक सैनी ने दोपहर में कमला नगर स्थित केनरा बैंक से कैश निकाला था, वहां से ही बदमाश पीछे लगने की आशंका है, पुलिस देर रात तक कमला नगर में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मामला हाई प्रोफाइल होने से हर पहलू की जांच की जा रही है।
वारदात को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ
अशोक सैनी 25 साल से पीएनसी में कार्यरत हैं, उन पर भरोसा है पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है, कहीं ऐसा तो नहीं कि लूट की वारदात वैसे ही दिखाई गई हो, इसके साथ ही कई और लोगों से भी पूछताछ की गई है।