आगरालीक्स… आगरा में पांच अक्टूबर को होने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का होर्डिंग्स में फोटो नहीं होगा, उनके अधिवेशन में शामिल होने पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आलाकमान ने अधिवेशन के लिए होर्डिंग्स का प्रारूप भेजा है।
शनिवार को आलाकमान ने अधिवेशन के होर्डिंग्स का प्रारूप भेजा है। इसमें होर्डिंग्स पर पार्टी के पांच नेताओं के फोटो लगाए जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा फोटो पार्टी के मौजूदा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रहेगा। उनके अलावा पूर्व मंत्री आजम खां, डा. रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, किरनमय नंदा के फोटो ही लगाए जाएंगे।
पूर्व सीएम मुलालय सिंह और शिवपाल के फोटो नहीं
होर्डिंग्स में सपा के पूर्व सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के फोटो के लिए स्थान नहीं है, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव को भी होर्डिंग्स में जगह नहीं दी गई है। स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेता सबसे नीचे एक लाइन में अपने फोटो लगा सकते हैं। इनकी संख्या न्यूनतम तीन से अधिकतम पांच है। सभी होर्डिंग्स समान होंगे। इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिवेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष, मुलायम सिंह के बेहद करीबी और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामजीलाल सुमन पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनका कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा। नो कमेंट प्लीज…।
पांच अक्टूबर को अधिवेशन
निकाय चुनाव से पहले तारघर मैदान में सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन होना है। होर्डिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फोटो होगा। इसे लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
फाइल फोटो