आगरालीक्स…बैंक में लूट के बाद पुलिस अलर्ट. कडी चेकिंग, संदिग्धों से हुई पूछताछ. जिले की सीमाओं पर भी कडी चौकसी.
आगरा में मंगलवार शाम थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस एक्शन मोड में है. शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में गुरुवार को कडी चेकिंग की गई. हर आने जाने वाले वाहन को चेक किया गया. संदिग्ध दिख रहे लोगों से पूछताछ भी की गई. अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले वाहनों को चेक किया गया. पुलिस की कडी चेकिंग को देखकर लोग भी अचंभित दिखाई दिए.



