आगरालीक्स….आगरा में अब एक्टिव केस केवल 280. 24 घंटे में 28 नये कोरोना संक्रमित और मिले.
आगरा में कोरोना वायरस के मामले पिछले दस दिन से लगातार कम आ रहे हैं. 16 दिसंबर को 24 घंटे में 28 नये केस सामने आए. जिले में संक्रमितों का आंकडा अब 9927 हो गया है जिनमें से 9478 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं वहीं अब तक जिले में 169 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. कोरोना के मामले कम आने से रिकवरी रेट भी बेहतर हो रही है. बुधवार 16 दिसंबर तक इसका प्रतिशत 95.48 हो गया था.
16 दिसंबर तक जिले में कोरोना की स्थिति
एक्टिव केस 280
कुल संक्रमित 9927
कुल डिस्चार्ज 9478
अब तक मौत 169
रिकवरी प्रतिशत 95.48
टोटल सैंपल 397505