आगरालीक्स …(25 January 2022 Agra News) आगरा में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा। नाकाबंदी की गई, बाहर से आने वाले रास्तों पर वाहनों की चेकिंग, सादा ड्रेस में गश्त करेगी पुलिस।
आगरा में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले की सीमा पर बैरियर लगा कर चेकिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की गाड़ियों को चेक किया जा रहा है, इसके लिए नाकाबंदी की गई है, जिले की सीमा पर बैरियर लगाए गए हैं।
शहर में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहर में नजर रखी जा रही है, इसके लिए अलग से टीमें तैनात की गई हैं। चौराहों पर लगे कैमरों से लोगों पर नजर रखी जा रही है। भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनात की गई है, संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वाइड है।
ड्रोन से रखी जाएगी नजर
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड और बच्चों द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस लाइन में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। शहर में जगह जगह पुलिस नजर रखने के लिए ड्रोन की भी मदद लेगी। जिससे संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा सके।