आगरालीक्स …आगरा के ज्वैलर को पुलिस ने पकडा है, उसके पास से चोरी की ज्वैलरी मिली है। उसे जेल भेज दिया गया है।
12 अक्टूबर को चौकी गेट फीरोजाबाद निवासी मुज्जीम के घर चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने साहिबे आलम निवासी रसूलपुर, बिलाल और मोहसीम निवासी तोडो वाली बगिया को पकडा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्वैलरी नाई की मंडी आगरा में सोने चांदी की दुकान के संचालक उवैश और जीशान को बेचे हैं। पुलिस ने आगरा में दबिश देकर उवैश और जीशन को पकड लिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर शैलेंद्र यादव ने बताया कि ज्वैलर से आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। आगरा से पकडे गए ज्वैलर उवेश, जीशान सहित पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
आगरा में ज्वैलर को गाली मारकर लूट
कमला नगर मेन मार्केट में गंगा ज्वैलर्स है। सोमवार रात को करवाचौथ की वजह से मार्केट में भीड थी और महिलाएं मेंहदी लगवा रही थी। रात सवा 11 बजे ज्वैलर डुमुल विंदल अपनी मां अनीता के साथ दुकान के बाहर खडे थे और कर्मचारी शटर का ताला लगा रहे थे। जबकि भाई प्रमुल विंदल कार लेने गया था। गंगा ज्वैलर के बगल में ही डेयरी है, डेयरी के बाहर भीड थी और महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी। एक बदमाश अनीता के पास आया, उसके हाथ में हथियार थे और कैश व ज्वैलरी भरा बैग छीन लिया। वह चीखने लगी तो उनके पास में खडा बेटा डुमुल बदमाशों से भिड गया।
बदमाश से बैग छीना
डुमुल विंदल ने बदमाश के हाथ से बैग छीन लिया, इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। उसके हाथ में धर्रे लगे और बदमाश बैग छीन कर काले रंग की पल्सर से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार वहां चौकी इंचार्ज खडे थे, लेकिन फायरिंग होते ही वे भी भाग खडे हुए, बदमाशों को पकडने का प्रयास नहीं किया गया है।
फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी
कमला नगर के मेन बाजार में भीड भाड थी, महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी। ऐसे में पफायरिंग से अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। ज्वैलर से लूट की सूचना पर एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह, एसपी सिटी सुशील घुले सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया।
Leave a comment