आगरालीक्स…महिला ने बुजुर्ग सास को पीटा तो पुलिस पहुंची. बुजुर्ग महिला से कहा—चिंता न करो हम हैं न.
वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बाह के गांव भाउपुरा का वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में बहू अपनी सास को झाडू से पीट रही है, सास के एक पैर में पटटी बंधी हुई है, बुजुर्ग सास 85 साल की हैं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घर पहुंची लेकिन वहां महिला नहीं मिली जो अपनी सास को पीट रही थी, पुलिस के पहुंचने से पहले महिला वहां से चली गई. इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार का मीडिया से कहना है कि बुजुर्ग सास मानसिक रूप से कमजोर है, वह घर से बाहर चली जाती है, वीडियो में बहू झाडू से पीटती हुई दिखाई दे रही है लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर नहीं मिली. बाद में पुलिस ने उसका पता लगाया और कलयुगी बहू को गिरफ्तार किया. यही नहीं पुलिस ने महिला का हाल—चाल किया और उसे खाना भी खिलाया.