आगरालीक्स…हार्ट की है प्रॉब्लम तो उठाएं मेगा जांच शिविर का लाभ. रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आगरा हार्ट सेंटर पहुंचे. वरिष्ठ डॉक्टर्स से लें परामर्श.
सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा शिविर
चर्च रोड स्थित आगरा हार्ट सेंटर पर रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीआर रावत ने बताया कि इस शिविर में कई प्रमुख चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे. इनमें डॉ. करन आर रावत, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. अनुश्री रावत, डॉ. स्मिता राघव, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. रजत रावत, डॉ. संजय चौहान, डॉ. जयंत चौधरी. डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, डॉ. मधुर चौहान, डॉ. मनव अग्रवाल, डॉ. शुभम जैन, डॉ. अनुभव अग्रवाल. डॉ. पायल मित्तल प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी. मेगा शिविर में मरीज के परीक्षण व आपरेशन पर 50 फीसदी की छूट भी मिलेगी.