
एनएचटू पर रात में वाणिज्य कर विभाग की नीली बत्ती लगी गाडी जगह जगह चेकिंग करती है। यह गिरोह भी इसी तरह काम करता था, ये रात को नीली बत्ती लगी लग्जरी गाडी लेकर निकलते थे। हाईवे पर सुनसान जगह पर गाडी खडी कर चेकिंग शुरू कर देते थे, अक्सर चेकिंग शहर की सीमा जहां खत्म होती है, वहां की जाती थी। जिससे वाहन चालकों को लगे कि शहर की सीमा शुरू होने वाली है, इसलिए चेकिंग हो रही थी। जैसे ही वाहन चालक कागज दिखाने आते थे, गिरोह के सदस्य उन्हें दबोच लेते थे। इसके बाद वाहन को लेकर फरार हो जाते थे। गैंग काफी समय सें लूटपाट कर रहा था।
पुलिस पर दिखाया रौब, की जा रही पूछताछ
एत्माउददौला पुलिस ने लग्जरी गाडी पर नीली बत्ती लगाकर लूटपाट करने वाले गिरोह को पकडा है। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर भी रौब दिखाया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुलता चला गया। पुलिस पकडे गए तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
Leave a comment