आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने दिया एक लड़की और एक लड़के को जन्म. दोनों नवजातों का रखा जा रहा ख्याल
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक खुशी देने वाली खबर भी सामने आई. एसएन के कोविड अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने दो बच्चों को जनम दिया है. इनमें एक लड़का है तो एक लड़की. दोनेां गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी काफी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराई गई. दोनों नवजात एनआईसीयू में भर्ती किए गए हैं जिससे कि वह कोरोना संक्रमित होने से बच सकें.

एसएन के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि प्रकाश नगर यमुना ब्रिज की रहने वाली 22 साल की गर्भवती के कोरोना संक्रमित होने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया. गर्भस्थ शिशु को परेशानी होने पर इमरजेंसी सिजेरियर डिलीवरी प्लान की गई. पीपीई किट पहनकर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने डिलीवरी कराई. महिला ने बेटे को जनम दिया. नवजात को कोरोना से बचाने के लिए उसे डिलीवरी के बाद प्रसूता से अलग कर एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है.
वहीं बोदला नई आबादी की रहने वाली एक गर्भवती को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसका सामान्य प्रसव कराया गया. महिला ने बेटी को जनम दिया है.इस बच्ची को भी एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है.