Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Police gave surprise to 65-year-old balloon seller after bicycle theft# agra news
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Police gave surprise to 65-year-old balloon seller after bicycle theft# agra news

132

आगरालीक्स…साइकिल पर गांव-गांव गुब्बारे बेचते थे 65 साल के बंगालीराम…साइकिल हो गई चोरी…रोते हुए थाने पहुंचे…इसके बाद वो हुआ जो आपको कर देगा सरप्राइज…

निसंतान है बुजुर्ग
ये कोई कहानी नहीं बल्कि जिंदगी की हकीकत है. अछनेरा के नगला भरनी में एक 65 साल के बुजुर्ग बंगालीराम अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. इनके अपनी कोई संतान नहीं है लेकिन दूसरे के बच्चों को खुश देखने के लिए बंगालीराम साइकिल से गुब्बारे गांव-गांव बेचने जाते हैं. यही उनकी जिंदगी है और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति के जीवन गुजारने का एकमात्र जरिया.

साइकिल हो गई चोरी
रविवार को बुजुर्ग बंगालीराम साइकिल से किरावली में गुब्बारे बेचने गए. यहां उन्होंने साइकिल खड़ी की और गली में गुब्बारे बेचने चले गए. लौटकर जब वो वापस आए तो वहां साइकिल नहीं मिली. इधर-उधर बेवस नजरों से तलाश लेकिन साइकिल का कहीं पता नहीं चला. साइकिल चोरी होने पर बुजुर्ग बंगालीराम की आंखों में आंसू आ गए और कुछ लोगों की मदद से वो रोते हुए थाना अछनेरा पहुंचे.

पुलिस ने की मदद
यहां इंस्पेक्टर उदयवीर के सामने पहुंचे और रोते हुए अपनी साइकिल चोरी होने की घटना बताई. इंस्पेक्टर ने तुरंत मुंशी को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. इस पर बुजुर्ग बंगालीराम ने कहा कि साहब मुकदमा दर्ज कराकर क्या होगा…इस उम्र में कोर्ट कचहरी के चक्कर कैसे लगाउंगा. इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें अपने पास बिठा लिया और उन्हें चाय और पानी पिलाया. इस दौरान इंस्पेक्टर ने कुछ पुलिसकर्मियों को भेजकर एक नई साइकिल मंगा ली. उन्होंने इसकी भनक बुजुर्ग को नहीं लगने दी. एक घंटे बाद पुलिसकर्मी नई साइकिल लेकर आ गए इस पर इंस्पेक्टर बुजुर्ग को आफिस से बाहर लाए और उन्हें नई साइकिल सौंपकर कहा कि अब आप इससे गुब्बारे बेचा कीजिए.

पुलिस के सरप्राइज ने किया हैरान
पुलिस के इस सरप्राइज ने बुजुर्ग और वहां खड़े सभी लोगों को हैरान कर दिया. बुजुर्ग बंगालीराम की आंखों में फिर से आंसू आ गए और वो पुलिस को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देने लगे. तब तक वहां उनकी पत्नी भी आ गई. बुजुर्ग थाने रिपोर्ट लिखाने गए थे लेकिन बाद में नई साइकिल से अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे. ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो थाना इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की गई. हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

error: Content is protected !!