आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ संजय काला ने मिसाल पेश की है, अयोध्या में मंदिर के निर्माण के साथ ही मस्जिद निर्माण के लिए अपने वेतन से 25 25 हजार रुपये के चेक दिए हैं।
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर और मस्जिद का निर्माण होना है। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत धन जुटाया जा रहा है, मंगलवार को एसएन मेडिकल कालेज में निधि समर्पण अभियान के लिए कर्मचारियों ने संपर्क किया, प्राचार्य डाॅ संजय काला ने 25 हजार रुपये का चेक सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने मौलाना रियासत अली को कार्यालय में बुलाया, उन्हें 25 हजार रुपये का चेक अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए दिया। इसके साथ ही साथी डाक्टर और कर्मचारियों से कहा है कि वे स्वैच्छा से मंदिर और मस्जिद के लिए राशि दे सकते हैं।