आगरा मथुरा, फीरोजाबाद मेें केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने आगरा में राजा की मंडी स्टेशन पर ट्रेन रोकर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेसियों ने अब्बूलाला दरगाह, एनएच टू par जाम लगा दिया। जाम को खुलवाने को लेकर पुलिस से नोंकझोक के बाद टकराव हो गया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कांग्रेंसियों को दौडा दिया। इस दौरान कांग्रेंस के शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के साथ महिलाओं सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं के चोट आई है। शहर अध्यक्ष के पैर में फैक्चर हो गया है। कांग्रेंस नेता पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला अस्पताल में मेडिकल करा रहे हैं।
Leave a comment