आगरालीक्स …आगरा में पुलिस ने छापा मारकर सटटा लगाते हुए पांच लोगों को अरेस्ट किया है, ये सभी एक कोठी में सटटा लगा रहे थे। पुलिस ने कैश भी जब्त किया है।
आगरा में जगदीश पुरा क्षेत्र में पुलिस को सटटा लगाने की सूचना मिली थी, पुलिस ने कोठी में छापा मारा। यहां सटटा लगाते हुए पांच लोगों को अरेस्ट किया है, इनके पास से 14 हजार रुपये कैश जब्त किया गया है।
जुआ खेलते 11 व्यापरी पकडे
19 मार्च 2018 की रात को आगरा में पुलिस ने कोठी पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए 11 व्यापारियों को पकड लिया, इनके पास से दो लाख 22 हजार कैश जब्त किया गया है।
रविवार को आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना रकाबगंज के पास स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रवींद्र पाल सिंह के मकान में नाल पर जुआ खिलाया जा रहा है। फोर्स ने मकान पर छापा मारा तो जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए कई जुआरी छत से कूद पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। फड़ से दो लाख, 22 हजार, 615 रुपये के अलावा आठ बाइक एवं 16 मोबाइल बरामद किए हैं। केके बालियान, इंस्पेक्टर, रकाबगंज थाना के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में रविंद्र पाल सिंह के अलावा अजय कुमार जैन, मुकेश कुमार, नवीन जैन, बबलू उर्फ जावेद, संजय धाकड़, निहाल सिंह, दिलीप कुमार, मुकेश जैन, जितेंद्र कुमार जैन, आजाद अहमद को अरेस्ट किया गया है। पकडे गए सभी व्यापारी हैं, उनका कहना है कि पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और ताश खेलने लगे।