आगरालीक्स …आगरा में रास्ते में प्रसव पीडा होने पर यूपी 100 पीआरवी के सिपाही मदद के लिए आगे आए, उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, हॉस्पिटल के गेट पर गाडी से उतरते ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
सोशल मीडिया की पोस्ट के अनुसार पति पत्नी आगरा से करौलीकेला देवी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे, फतेहपुर सीकरी पर महिला को प्रसव पीडा हुई, इसे देख वहां खडी यूपी 100 पीआरवी के जवाब आ गए। उन्होंने महिला और उसके पति को पीआरवी में बिठाया और सीधे सीएचसी फतेहपुर सीकरी लेकर पहुंचे। यहां गाडी से उतरते ही गेट पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने प्रसव कराया, आने में थोडी देर होने पर रास्ते में ही प्रसव हो जाता।