Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Police raid in Kashmiri Bazar in Agra, 3 arrested
टॉप न्यूज़

Police raid in Kashmiri Bazar in Agra, 3 arrested

113

आगरालीक्स… आगरा के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापा मारा, पुलिस के छापे से भगदड मच गई, पुलिस ने कोठा संचालिका सहित तीन को अरेस्ट किया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
मंगलवार को आगरा के रेड लाइट एरिया कश्मीरी बाजार में पुलिस ने छापा मारा, इससे भगदड मच गई, पुलिस टीम कोठों पर पहुंची। लेकिन अधिकांश में ताले लगे हुए थे। एक कोठे से पुलिस ने संचालिका सहित दो युवतियों और एक युवक को पकडा है। पुलिस चारों लोगों को थाने ले आई। इनसे पूछताछ की जा रही है।
कमरे में मिला आपत्तिजनक सामान
पुलिस के छापे के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामान भी मिला है, यहां एक कमरे में दो युवतियों और एक युवक पकडा गया है। वहीं, पुलिस ने कोठा संचालिका को भी पकड लिया है।सीओ संजय का मीडिया से कहना है कि कहना है कि सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारा गया था। सूचना लीक होने की वजह से ज्यादातर लोग ताला लगाकर भाग गए हैं।

वीडियो के लिए क्लिक करें

21 मई को कॉलोनी में पकडा गया सेक्स रैकेट
आगरा की एक पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकडा गया है, कमरे अंदर से बंद थे और फर्श पर कंडोम पडे हुए थे। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सिकंदरा पॉश कॉलोनी में महिला ने चार महीने पहले किराए पर मकान लिया था। मकान में कई कमरे हैं, पुलिस को यहां सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा, एक महिला ने गेट खोला और पुलिस को आडे हाथ ले लिया, पुलिसकर्मी अंदर घुस गए, दो कमरे अंदर से बंद थे, उन्हें खुलवाया तो अंदर युवक और युवतियां थे। बाहर पर्श पर कंडोम पडे हुए थे। पुलिस ने सख्ती की तो मामला खुल गया।
दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद से आती हैं युवतियां
सरगना गीता कई महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी, उसके मकान में हर रोज अलग अलग लोग आते थे, गीता उन्हें अपना रिश्तेदार बताती थी। कॉलोनी के लोगों के छानबीन करने पर सेक्स रैकेट का मामला खुलने लगा। पुलिस ने यहां से पथौली निवासी दीपू, विनोद निवासी पश्चिमपुरी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया वह पश्चिम बंगाल और हैदराबाद की रहने वाली हैं। गीता ने बताया कि दोनों युवतियों से सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह की मदद से संपर्क किया था। उन्हें एक सप्ताह पहले ही अपने साथ लेकर आई थी। सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दो सप्ताह को 50 हजार में आई थी युवतियां
युवतियों ने बताया महिला उन्हें दो सप्ताह के लिए 50 हजार रुपये में तय करके लाई थी। वह पहले भी कई बार उन्हें आगरा बुला चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते करीब एक साल पहले वह इस रैकेट से जुड़ी थीं। रैकेट से जुड़े लोग उनको नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लेकर आए थे। बाद में इस धंधे में धकेल दिया।
दिल्ली और कोलकाता से जुड़े हैं तार
सेक्स रैकेट के तार दिल्ली और कोलकाता से जुड़े बताए गए हैं। दोनों युवतियों को यहां के बाद दिल्ली जाना था। रैकेट का मुख्य सरगना कोलकाता का बताया गया है। वह युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली और आगरा लेकर आते हैं। यहां उन्हें भूखा रखकर प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद इस धंधे में धकेल दिया जाता है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

error: Content is protected !!