आगरालीक्स… मोहब्बत की नगरी आगरा में अदभुत नजारा था, सुंरदकांड के पाठ में हिंदू और मुस्लिमों ने एक साथ पाठ किया। यह बता दिया कि राजनीति धर्म और जाति में बांटती है, श्रदृधा सौहार्द पैदा करती है। रुई की मंडी स्थित भुवनेश्वरी महादेव मंदिर में हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर सुंदरकाण्ड का पाठ किया। प्रथम पूज्य श्रीगणेश वंदन के बाद ढोलक और मंजीरों पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ रमाशंकर बोहरे व उनकी मंडली ने श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न कराया।
सुंदरकांड की चौपाइयों और छंद के बीच भजनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर मौजूद प्रीति उपाध्याय (विधायक योगेन्द्र उपाध्याय की धर्मपत्नी) ने बताया कि हाल ही मंदिर का जीर्णोद्धार हिन्दु और मुस्लिम लोगों ने मिलकर कराया है। एकता की अनूठी मिसाल है यह क्षेत्र। सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन गौरव राजावत द्वारा कराया गया। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय की धर्मपत्नी प्रीति उपाध्याय ने मंदिर में सवा पांच किलो का घंटा चढ़ाया। अंत में रती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक ओम प्रताप सिंह, अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार, महामंत्री सत्तार अहमद, अचल पाठक, उपाध्यक्ष आदित्य कुलश्रेष्ठ, विजय गुप्ता, मंत्री सतीश माहौर, सुनील करमचंदानी, प्रतिमा भार्गव, लक्ष्मी माहौर, गीता उप्रैती, सरोज सिंह, उषा शर्मा आदि उपस्थित थीं।