आगरालीक्स…एचडीएफसी बैंक के फील्ड आफिसर की हत्या का खुलासा. लूटने के लिए रोकना चाह रहे थे बदमाश. नहीं रुकने पर मार दी गोली. नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम
फिरोजाबाद में 21 फरवरी को हुई एचडीएफसी बैंक के फील्ड आफिसर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने लूटने के लिए बैंककर्मी शिवम शर्मा को रोकना चाहा था, इसके लिए उन्होंने उसे आवाज भी लगाई थी लेकिन शिवम शर्मा बदमाशों के इरादे भांप गया और वह उनकी आवाज पर नहीं रुका, जिसके बाद बदमाशों ने पीछे से शिवम को गोली मार दी. गोली शिवम के कंधे में लगी जिससे वो वहीं गिर गया. आगरा लाते समय उसकी मौत हो गई.
पकड़े गए बदमाशों के नाम अरुण व एक बदमाश नाबालिग है.
तमंचा व बाइक बरामद
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सोफीपुर दरगाह के पास से दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया गया. अरुण रसूलपुर की गली नंबर सात में रहता है. जबकि नाबालिग अरुण की बुआ का बेटा है. पूछताछ में अरुण ने शिव की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली पुलिस को इनके पास से 315 बोर का तमंचा व घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है. पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शिवम का पीछा जाटवपुरी चौराहा से शुरू कर दिया था. खंजापुर स्थित ईंट भट्टे के पास उन्होंने गोली मार दी थी.