Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav targets BJP and Yogi Adityanath in Gorakhpur…#upelection2022
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav targets BJP and Yogi Adityanath in Gorakhpur…#upelection2022

141

आगरालीक्स…पांचवें चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव ने भाजपा को कहा झूठी पार्टी. अब प्रदेश की जनता उखाड़ रही है डबल इंजन सरकार की पटरियां..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज तथा गोरखपुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया और जनता से समाजवादी गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा भाजपा झूठ पार्टी है। उसने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी उसके उत्पीड़न के शिकार हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही भाजपा पर समाजवादी पार्टी गठबंधन ने बढ़त बना ली है। भाजपा का खाता अब खुलने वाला नहीं है। जैसे काका (काले कानून) चले गये, वैसे ही बाबा को भी जाना होगा।

May be an image of 12 people and people standing

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार की पटरियां उखाड़ रही है। भाजपा ने जनता से बहुत झूठ बोला है। भाजपा ने कहा था नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई डबल हो गयी। किसानों, मजदूरों, नौजवानों को धोखा दिया। कोरोना काल में भाजपा ने जनता को अनाथ छोड़ा। मजदूरों को पैदल चलने पर विवश कर दिया। उनकी भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की। भाजपा सरकार के गलत फैसलों से बहुत लोग अपनी जानें गवां दिए। कोरोना काल में दवा, आक्सीजन और बेड की व्यवस्था नही की। तड़प-तड़प कर लोगों की जानें गयी। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। भाजपा के सभी नेता झूठ बोल रहे हैं। छोटा नेता छोटा झूठ बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है। गरीबों को हवाई जहाज में उड़ने का सपना दिखाया गया था सरकार आते ही हवाई जहाज हवाई, अड्डा, रेल और रेलवे की जमीन सब बेच दिया। जब-सब कुछ बिक जाएगा तो नौजवानों को नौकरी आरक्षण कैसे मिलेगा। भाजपा के लोगों से सावधान रहिए। भाजपा ने हर वर्ग को ठगा है। जीएसटी लगाकर व्यापार चौपट कर दिया। भाजपा सरकार के फैसलों से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गयी। नौकरी रोजगार खत्म हो गया। किसानों को खाद नहीं मिली। धान और अन्य फसलों की कीमत नहीं मिली। धान की लूट हो गयी।

अखिलेश यादव ने कहा उन्हें बाबा जी दंगेश बताते है। वे अपना चेहरा शीशे में देख लें तो उन्हें पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है? बस आईने में देखते वक्त धुआं न उड़ाएं उन्हें सच्चाई पता चल जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदेश में खुशहाली, रोजगार की व्यवस्था और लोकतंत्र तथा संविधान को चबाने के लिए समाजवादी गठबंधन को बहुमत से विजयी बनाएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!