Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Police will take action on Minister Katheria & MP Babulala in Agra inflammatory speech case, says CM Akhilesh Yadav
बिगलीक्स

Police will take action on Minister Katheria & MP Babulala in Agra inflammatory speech case, says CM Akhilesh Yadav

152

cm
आगरालीक्स…. सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया और सांसद बाबूलाल के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस के पास आगरा में दिए गए भड़काऊ भाषण के सुबूत हैं। पुलिस रविवार 28 फरवरी को आगरा के जयपुर हाउस में हुई शोकसभा की रिकॉर्डिंग के आधार पर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं ​जाएगा। इस मामले में भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा, विहिप नेता अशोक लवानियां और प्रशांत चौधरी के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।आगरा में गुरुवार (25 फरवरी) को विहिप के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रविवार (28 फरवरी) को जयपुर हाउस में शोक सभा आयोजित की गई। साध्वी प्राची के शोक सभा में शामिल होने से मामला गर्मा गया, लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शोक सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि ‘हमें खुद को ताकतवर बनाना होगा। जंग छेड़नी होगी। ऐसा नहीं किया तो कल दूसरा साथी भी खोना पड़ेगा।’ “ये हत्यारे चले ही जाएं, इस प्रकार की ताकत हमें दिखानी होगी।” फतेहपुर से बीजेपी सांसद बाबू लाल भी शामिल हुए। स्पीच देने वालों ने कहा कि अरुण की मौत का बदला लिया जाएगा।
muslimसर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति ने की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने मांग की है कि इन नेताओं और हिन्दू संगठनों के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरेगा और खुद थाने में मुकदमा दर्ज कराएगा।
उन्होंनेने कहा कि अरुण माहौर का परिवार मंटोला में ही रहता है। वहीं शाहरुख का परिवार भी रहता है। किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके गुस्से में शाहरुख ने ये कदम उठाया। यह कहना गलत है कि अरुण की हत्या गौकशी के मामले में हुई या किसी ने उकसाकर हत्या कराई।
जयपुर हाउस में आयोजित हुई शोकसभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल और साध्वी प्राची व अन्य नेताओं द्वारा हिन्दुओं का आव्हान करते हुए कहा कि उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है, तुम एक हो जाओ और कत्ल का बदला कत्ल है। उन कातिलों को ऊपर जाना होगा। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिन्दू और मुसलमानों के बीच जहर फैलाने का काम काम किया है।

bjp 2बीजेपी ने आंदोलन के लिए किया कमेटी का गठन
बीजेपी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह फर्क क्यों किया जा रहा है। दादरी में अखलाक और आगरा में अरुण दोनों के नाम हिंदी वर्णमाला के एक ही अक्षर से शुरू होते हैं। अखलाक के घर हवाई जहाज से सहायता पहुंचती है। 50 लाख का मुआवजा मिलता है। अरुण के घर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचता है। सहायता के नाम पर मात्र 15 लाख रुपये दे दिए जाते हैं। यह
उन्होंने कहा कि अरुण माहौर की इस कुर्बानी को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो आंदोलन की रणनीति को तय करेगी। आंदोलन क्या होगा, यह अभी गोपनीय है।
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश सचिव रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे गामा, ललित चतुर्वेदी, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, राजकुमार पथिक, डॉ. मंजू गुप्ता, सचिन आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!