आगरालीक्स …आगरा में बाइक और स्कूटर पर बंपर छूट के बाद लंबी लाइन लगी हुई है, रात 12 बजे तक शोरूम से बाइकों की बिक्री हुई, आज 31 मार्च को रात 12 बजे तक बाइक और स्कूटरों की बिक्री पर डिस्काउंट रहेगा। इसके बाद बाजार में उपलब्ध बीएस 3 बाइक और स्कूटर बेकार हो जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि 31 मार्च के बाद बीएस 3 बाइक और स्कूटर के आरटीओ में रजिस्ट्रेशन न किए जाएंगे, हीरो, होंडा, टीवीएस सहित अन्य बाइक और स्कूटर निर्माता कंपनी के प्रोडक्ट बीएस 3 हैं। इन दो दिनों में स्टॉक क्लीयर करने के लिए शोरूम पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आगरा में हीरो, होंडा, टीवीएस सहित अन्य कंपनियों की बाइक और स्कूटरों पर पांच हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही दोपहर बाद शोरूम के बाहर भीड लग गई, रात होते होते ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। कई शोरूम पर कह दिया गया है कि स्टॉक खत्म हो गया है, एक्टिवा के लिए रात तक भटकते रहे।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक
उच्चतम न्यायालय ने भारत चरण तीन (बीएस 3) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर एक अप्रैल के बाद रोक लगा दी है.
भारत चरण-चार (बीएस 4)उत्सर्जन मानक एक अप्रैल से प्रभाव में आने वाले हैं. न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर तथा न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने फैसला सुनाया.
इससे पहले वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने पीठ से वाहन कंपनियों को बीएस-तीन वाहनों के स्टॉक को निकालने के लिए करीब एक साल का समय मांगा था.
फिलहाल बीएस-3 मानक वाले वाहनों में 671308 दोपहिया वाहन, 40048 तिपहिया, 96724 व्यावसायिक वाहन और 16198 कारें हैं. वर्ष 2010 से मार्च 2017 तक 41 वाहन कंपनियों ने 13 करोड़ बीएस-3 वाहनों बनाई हैं. फिलहाल वाहन कंपनियों के पास ऐसे लाखों वाहन स्टॉक में हैं.
इंटरनेट फोटो
Leave a comment