आगरालीक्स…(21 December 2021 Agra News) आगरा के कारोबारियों ने कहा—लघु उद्योगों की अहमियत को समझें राजनीतिक दल. हक दिलाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने अब उठाया बीड़ा
लघु उद्योगों के मुद्दों को बैठक में किया साझा
आगामी विधानसभा चुनावों में एमएसएमई को उनका उनका हक दिलाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बीड़ा उठाया है. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश भर में आगामी विधानसभा चुनाव में लघु उद्योगों के मुद्दों को मीडिया से साझा किया गया. आगरा में विजय नगर कॉलोनी में आगरा आयरन फाउंडर्स एसोसिएशन हाल में इस वार्ता आयोजित की गई. आगरा चैप्टर अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने एमएसएमई की भूमिका पर चर्चा की और कहा कि राजनीतिक दलों को इनकी अहमियत समझते हुए प्राथमिकता के साथ उनकी दिक्कतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करना चाहिए.

मेनफास्टो में वरीयता मिले लघु उद्योगों को
चुनाव घोषणा पत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने मेनफास्टो में लघु उद्योगों को वरीयता देनी चाहिए. इसलिए जरूरी है सरकार उसे प्रोत्साहित करें और अपनी खरीद में 20 की जगह 30 फ़ीसदी एमएसएमई से खरीदारी को स्टेट लेवल पर भी प्रमोट करें. राष्ट्रीय सचिव अमर मित्तल ने कहा कि उद्योगों में आए बुनियादी बदलाव के कारण लीज होल्ड प्रॉपर्टी से दिक्कतें आ रही है. प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को फ्रीहोल्ड कराने की व्यवस्था की जाए. नवनीत सिंघल ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नेट मीटरिंग प्रणाली में पुनः एमएसएमई के लिए बहाली की मांग रखी. प्रमोद अग्रवाल ने उद्योगों को विद्युत, पर्यावरण, अग्नि सुरक्षा आदि से संबंधित अनापत्तिओं के लिए थर्ड पार्टी सहायता एवं निरीक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए कहा. मनीष गर्ग ने नए इंडस्ट्रियल एरिया को डेवलप करने की मांग रखी. उन्होंने बताया कि आगरा में नए उद्योगों को लगाने के लिए पिछले 20-25 वर्षों में कोई नया इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट नही हुआ है. अतः नए उद्योगों को लगाने के लिए कार्य किया जाए. प्रेस वार्ता में औद्योगिक परिसंपत्तियों पर लगने वाले हाउस टैक्स को न्याय संगत व तर्कसंगत कर आवासीय भवनों से कम करने हेतु मांग रखी गई एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एमएसएमई के प्रतिनिधि हेतु भी मांग रखी गई है. प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया कि उद्यमी किसी भी दल का समर्थन अथवा विरोध नहीं करेंगे.